विश्व में पहली बार भारतीय सेना व मोक्षायतन योग संस्थान का साझा प्रयोग,अश्वारोही योग


 


भारतीय सेना के साथ घोडो पर चढ़कर किया गया योग।



सहारनपुर:- सहारनपुर में आज तक विश्व मैं कई प्रकार के योग देखने को मिले हैं। बड़े-बड़े योगाचार्य ने कई प्रकार के नए-नए योगासन का प्रयोग किया है आज सहारनपुर में योग गुरु पदमश्री भारत भूषण जी ने रिमांड डिपो में विश्व में प्रथम बार भारतीय सेना के जवानों को घोड़ों के ऊपर बैठाकर कराया योग।


जिसे उन्होंने अश्वारोही योग का नाम दिया है अश्वारोही योग का प्रारंभ रिमांड डिपो सहारनपुर में 20 जून 2019 सुबह 7 बजे किया गया।


रिमांड डिपो सेना कमांडर मंगल सिंह ने बताया कि हमारी सेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमेशा ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि सेना से घोड़ों का बहुत पुराना नाता है। तो इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग गुरु के द्वारा घोड़ों पर यह प्रयोग किया है जिसमें घोड़ों के साथ योगा किया गया है और मेरा मानना है यह शायद देश ही नहीं पूरे विश्व में घोड़ों के साथ प्रथम बार किया गया योग है।


योग गुरु पदम श्री भारत भूषण जी ने बताया कि योग वह माध्यम है जिससे जीवन में हर चीज प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने कहा कि योग और मन का बहुत पुराना रिश्ता है एवं मन को घोड़े समान बताया गया है जो बड़ा ही चंचल है तो यदि मन को काबू कर लिया जाए तो घोड़े को भी काबू किया जा सकता है। जैसे घोड़ा एक स्थान पर नहीं रुक सकता है उसी प्रकार मन भी इधर-उधर भटकता रहता है मन को एकाग्र करने के लिए ही योग किया जाता है।


सेना के जवानों के साथ घोड़े के साथ किया गया योग विश्व में पहली घटना है जो यहां आज योग के द्वारा हुई है। आज विश्व में पहली बार घोड़ों के साथ सैनिकों ने 1 घंटे योग किया है जो कि विश्व में पहली बार हुआ है।


रिपोर्टर:- जोगेन्दर कल्याण