महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण के लिए जन सहभागिता पर दिया बल


 


सहारनपुर:- बुधवार को सहारनपुर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुना और कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए डर व शर्म छोड़नी होगी आज महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आशा ज्योति केंद्र व नारी सशक्तिकरण केंद्र आदि संस्थाएं महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और राज्य महिला आयोग इन संस्थाओं के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने मे हमेशा प्रयत्नशील रहता है उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय के साथ-साथ सुरक्षा प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है और नारी के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो इसके लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है


रिपोर्टर:- जोगेन्दर कल्याण