एसएसपी के आदेश पर चला वारंटी धरपकड़ अभियान


 


इटावा:- जसवन्तनगर एसएसपी सन्तोष कुमार मिश्रा के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में देर रात्री बारंटी धरकड़ अभियान चलाया गया जिसमें अपने अपने हल्का क्षेत्र में उपनिरीक्षकों ने चार बारंटीयों को गिरफ़्तार कर न्यायालय भेजा गया विवरण के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र ने अपने हमराह मो असलम के साथ प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल उर्फ सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम कोठी केस्थ को धारा60(1),60(2)एक्साईज एक्ट व 272 में गिरफ्तार किया,उपनिरीक्षक संजय सिंह हमराह नीरज चौहान के साथ बारंटी मेघ सिंह पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम हरकूपुर को धारा323/504/506 में गिरफ्तार कर जेल भेजा।


उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने अपने हमराह पिन्टू सिंह के साथ बारंटी अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र अवध किशोर निवासी ग्राम लरखोर थाना सैफई को धारा 279/338 में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।


उपनिरीक्षक चिन्तन कौशिक ने अपने हमराह चंचल शर्मा के साथ बारंटी अभियुक्त रिन्कू यादव पुत्र कलक्टर सिंह निवासी यादव नगर स्टेट बैंक के पास से धारा 3/25 आर्म एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक