धापड़ गंगा घाट पर गंगा नहाने गए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम



बदायूँ:- सहसवान तहसील के ग्राम दौलतपुर निवासी भारत सिंह पुत्र रामस्वरूप अपनी पत्नी मोहर कली के साथ गंगा नहाने के लिए धापड़ घाट पर गए भारत सिंह ने अपनी पत्नी मोहर कली को कपड़ों के पास बैठा दिया और खुद गंगा नहाने चले गए अंदर जाते ही अचानक गहरा गड्ढा आ जाने के कारण भारत सिंह जब काफी देर तक नहीं लौटे तो मोहर कली ने आसपास के लोगों से कहा तो वहां पर एकत्र लोगों ने भारत सिंह को ढूंढा तब तक भारत सिंह की अधिक गहरे पानी में जाने से मृत्यु हो चुकी थी मौके पर थाना सहसवान से एसआई अमित चौधरी एसआई जितेंद्र सिंह कॉन्स्टेबल यादविंदर सिंह तहसील की तरफ से कानून को महेंद्र सिंह लेखपाल पुष्पेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ गंगा घाट धापड़ घाट पर पहुंचे वहां का मौका मुआयना किया तथा एसआई अमित चौधरी ने पंचनामा भरवा कर मृत शरीर को पोस्टमार्टम हाउस बदायूं भिजवा दिया भारत सिंह के मरने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है दिनांक 18 /06/2019 को अपनी लड़की का रिश्ता तय करने के लिए जाने को थे भारत सिंह के छोटे-छोटे बच्चे हैं और इस दुख की घड़ी में भारत सिंह के पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।


रिपोर्टर:- बृजमोहन यादव