भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया


 


वृन्दावन:- पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में भाजपा देहात मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा हरीनिकुंज चौराहा स्थित महर्षि गौतम पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लिए लोकतंत्र को बचाने एवं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।


पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। ममता सरकार के विरुद्ध भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां भड़की राजनीतिक हिंसा के विरोध में धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार की तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया । कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार पर लोकतंत्र का गला घौटने का आरोप लगाकर आधे घंटे का सांकेतिक धरना दिया । कार्यकर्ताओ ने हाथों में तख्ती लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग की।


रिपोर्ट- विकास अग्रवाल