अज्ञात युवक का मिला शव फैली सनसनी


 


इटावा/जसवंतनगर:- थाना क्षेत्र में ग्राम जारी खेड़ा समीप खेत के मेड पर स्थित शीशम के पेड़ पर लटका मिलने हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी।


बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने देखा कि ग्राम कुंजपुरा निवासी रणवीर सिंह के खेत के मेड पर स्थित शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। सूचना पर ग्राम प्रधान ओमकार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव प्रधान की सूचना सर मौके परपहुंची स्थानीय पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को उतरवाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 या 40 साल की है। युवक ने आत्महत्या की है या हत्या कर किसी ने शव को पेड़ पर लटकाया है इसकी जांच की जा रही है। हालांकि मृत व्यक्ति की मौत दो चार दिन पहले हुई है। क्यो की शव से बुरी तरह बदबू व शरीर फूला हुआ है। मृतक के पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे और गमछे से मुंह ढका हुआ रस्सी पर लटका हुआ था। मृतक नीली शर्ट व बादामी रंग की पेंट पहनें हुए था। पुलिस ने ग्रामीणों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी की, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा की कानूनी कार्यवाही बाद शव को मोर्चरी भेजा गया है।


रिपोर्टर :- सुबोध पाठक