कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण


लखनऊ (इटावा):- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प0 दीन दयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिला समाज कल्याण अधिकारी, शिशुपाल सिंह ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि,विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके अपने माता पिता व देश की सेवा करने के साथ ही अच्छा नागरिक बनना आपके जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिये।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस इटावा शैक्षिक वर्ग प्रभारी विनय चौबे, समाज सेविका सरोज पाल, वर्षा दुबे, डॉ आशीष त्रिपाठी,पवन तिवारी मौजूद रहे।


विदित हो कि आज विद्यालय में मंडलायुक्त कानपुर डॉ सुधीर एम बोवड़े आयुक्त कानपुर मण्डल कानपुर को आना था लेकिन वे किन्ही कारणों से आज नही आ सके। जिनके स्थान पर आज जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपस्थिति कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी, शिशुपाल सिंह ने क्लास रूम, रहने के कमरे, मैस कैंटीन, स्टोर रूम सहित खाने पीने की वस्तुएं, पानी की सप्लाई व अन्य जरूरी वस्तुओं को देखा व परखा व छात्रों से बात की। औचक निरीक्षण में विद्यालय में सभी कुछ ठीक व व्यवस्थित देखकर डॉ निर्मल चन्द्र बाजपेई की विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर अपनी प्रसन्नता व संतुष्टि व्यक्त की।


कानपुर मण्डल ब्यूरो:- डॉ आशीष त्रिपाठी