इटावा: राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए जसवन्तनगर में विश्वमहा अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन होगा


इटावा:- जिला इटावा के जसवंतनगर में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वमहा अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम के सयोंजक राजा जुगेन्द्र प्रताप सिंह जूदेव सिरहौल में 16 फरवरी को करेगें। अविस्मरणीय व अलौकिक विश्व महा यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र में शांती निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के साथ.साथ मानव व संतों में जागृति भी पैदा करना है। माना जा रहा है देश में पहला यज्ञ होगा।देव लोक जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सयोंजक ग्राम सिरहौल निवासी राजा जुगेंद्र प्रताप सिंह जूदेव ने बताया है कि आगामी 16 फरवरी 2020 विश्व महा अश्वमेध यज्ञ की घोषणा व राज्याभिषेक ग्राम सिरहौल जसवन्त नगर में किया जायेगा। यह यज्ञ विश्व शांति व मानव कल्याण राष्ट्र रक्षणएधर्म की अभिवृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण आदि के वैश्विक लक्ष्यों के लिए होगा ।                


इस भव्य आयोजन के सहसंयोजक आचार्य विनोद कुमारए आचार्य कुशल देव व आचार्य अमोल देव जी होंगे। यज्ञ के माध्यम से विश्वबन्धुत्व  की भावना विकसित होगी। वैश्विक समरसता का विकास होगा। सात्विक एवं आध्यात्मिक शक्ति का संचार होगा। इस पुण्य यज्ञ से जन.जन के प्रेरणा स्रोत आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचन्द्र जी महाराजए योगेश्वर श्री कृष्णचन्द्र जी महाराजए महाराजा युधिष्ठरए महाराणा प्रताप एवं महाराजा शिवाजी आदि महान पुरुषों की अक्षुण्ण परंपराएं आदर्श चरित्र एवं पावन स्मृतियाँ जीवन्त व साकार हो उठेंगी। सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से आग्रह है कि इस यज्ञ में सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।


इटावा ब्यूरो:- सुबोध पाठक