भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने 21 जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र बंधन में बांधकर सात जन्मों का साथी बनाया


इटावा:- जिला इटावा के जसवंतनगर में विकास परिषद संस्कार शाखा ने 21जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र बंधन में बांधकर सात जन्मों का साथी बनाया।


भाविप पिछले 10 वर्षों से सामूहिक निशुल्क विवाह समारोह आयोजित कर रहा है। इन दस वर्षों में कुल 169 कन्यायों के हाथ पीले इस संस्था ने कराए हैं।संस्था अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विवाह प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता, विनोद यादव और पवन माथुर ने इस मौके पर घोषणा की वर्ष 2021 में संस्था 31 शादियां कर 200 विवाह का कीर्तिमान स्थापित करेगी।


मुख्य अतिथि के रूप में इस विवाह समारोह में पधारे पी सी एफ चेयरमेन आदित्य यादव अंकुर ने पाणिग्रहण के बाद सभी 21 नवयुगलों को सफल दाम्पत्य जीवन की शुभाशीष दी। इस मौके पर भाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आर बी श्रीवास्तव ने भी सभी को आशीष दी।


धूमधाम से निकली 21 दूल्हों की बारात


भाविप संस्कार के इस विवाह आयोजन को लेकर नगर में जोरदार उत्साह था। दोपहर 12 बजे से 21 दूल्हों की बारात रेलमंडी स्थित रामसीता मंदिर से प्रारम्भ हुई। कुल 6 बैंड बारात में मधुरिम ध्वनि बिखेरते चले और रास्ते भर बारातों का लोगों ने स्वागत किया।


ये बने जीवन साथी


भाविप संस्कार के इस सामूहिक विवाह समारोह में प्रियंका जसवंतनगर का हाथ राजकुमार भिंड ने थामा। पूजा जसवंतनगर, इटावा के सर्वेश की हुई।काजल जसवंतनगर ने जितेंद्र मैनपुरी का, राधादेवी चकरनगर ने ब्रह्मकुमार बिधूना का, सुनीता देवी चकरनगर ने संतोष कुमार खडकौली का, पूजा करहल ने पुष्पेंद्र दौलतपुर मैनपुरी का, राजकली सिसहात ने जसवंतनगर रिंकू सिंह इटावा का, ज्योति सिसहात ने इतिन करहल का, नीरेश कुमारी जसवंतनगर ने जयवीर बरनाहल का, हेमलता खडकौली ने संजय कुमार मैनपुरी का, रूबी करहल ने विमल जसवंतनगर का, दुर्गा फतेहगढ़ ने आदित्य कुमार मैनपुरी का, अनामिका सुंदर पुर ने नरेंद्र राजा का बाग का, सोनम रानी इटावा ने शैलेन्द्र जसवंतनगर का, पूजा सिरसा ने छोटेलाल खेड़ा बुजुर्ग का, नेहा बाह ने अखलेश भिंड का, श्याम मूर्ति बिधूना ने दिलीप कोठी कैस्त का, पूंनम जसवन्तनगर ने उमेश फ़िरोजवाद का, प्रीति मेहगांव ने राजपाल भिंड का, मोहिनी बिधूना का देवेश भरथना का और सुवि जसवंतनगर ने चंद्र शेखर निलोई का हाथ थामा और सात जन्मों के साथी बन गए।इन सबकी वरमाला पड़ने के उपरांत अतिथि अंकुर यादव, विशिष्ट अतिथि आर बी श्रीवास्तव, संरक्षक वेद व्रत गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ चौधरी ने दंपत्तियों को विवाह प्रमाणपत्र भेंट किये 


बड़ी संख्या में भाविप केप्रान्तीय पदाधिकारी प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री शशिभूषण गुप्ता, राधेश्याम अग्रहरि, ध्रुव पुरवार इस अवसर पर मौजूद थे।सभी 21 नवजोडों की भांवर वेदमंत्रोच्चार के मध्य विद्वान पण्डितों  सम्पन्न कराई। देर शाम विदाई की रश्म भावविह्वल कर गयी। भाविप पदाधिकारियों और कन्यायों के परिजन अश्रुपूरित हो उठे। इस मौके पर महावीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, डॉ सूरज सिंह शाक्य, कर्मराज यादव, सरला वर्मा, नितिन कोहली, राजपाल सिंह यादव अमरप्रताप यादव कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।


 दहेज में नवदम्पत्तियों को 1 लाख का दहेज


 भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के इस सामूहिक विवाह समारोह में पाणिग्रहण संस्कार में बंधे सभी 21 नव दंपत्तियों को भाविप ने दानवीरों के सहयोग से एक एक लाख का दहेज सामान भेंट किया।


कुल मिलाकर दहेज में 75 समान प्रत्येक को दिए गए, जिनमे अलमारी, डबल बेड, सोफ़ा सेट, ड्रेसिंग टेबल, टी वी, कूलर पंखा, 11-11 साड़ियां, 6 फुट ऊंची बारौती जिनमे 28 वर्तन, हार सेट, पंखा प्रमुख थे। सभी दुल्हनों को सजाने के लिए शाखा ने ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था की थी। शाखा अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत, श्याम मोहन गुप्ता, गणेश यादव, पवन गुप्ता ने सभी दानवीरों का आभार व्यक्त किया।





विशेष संवाददाता:- सुबोध पाठक