बरेली: सपा पार्षदों ने किया चुनाव का बहिष्कार, भाजपा के छगमाल बने उपसभापति


बरेली:- विरोध, बहिष्कार के बीच निर्विरोध चुनाव में छंगामल मौर्य को नगर निगम का उपसभापति चुन लिया गया। पहले सपा के पार्षद बहिष्कार कर नगर निगम से चले गए। गुरुवार को दोपहर एक बजे से मेयर कार्यालय में कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य एकत्र हुए। भाजपा के आठ और सपा के चारों पार्षदों की मौजूदगी और मेयर डा. उमेश गौतम की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी के उपसभापति की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सपा की ओर से पार्षद रहीस अब्बासी और भाजपा से पार्षद छंगामल मौर्य ने पर्चा भरा। कुछ ही देर में सपा के चारों पार्षदों ने चुनाव के दौरान नाराजगी जताना शुरू कर दी। इसके बाद वह बहिष्कार कर कक्ष से निकल गए। हालांकि इसके बावजूद चुनाव प्रक्रिया जारी रही और भाजपा के सभी पार्षदों ने छंगामल मौर्य के पक्ष में वोट दिए। सपा पार्षदों के वापस नहीं आने पर सभापति ने छंगामल मौर्य को विजयी घोषित कर दिया। उपसभापति नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पद पर 8 साल बाद छंगामल मौर्य को जिम्मेदारी मिली है। आठ साल पहले भी इन्होंने उपसभापति के लिए पर्चा दाखिल किया था। उपसभापति पर छंगामल मौर्य के विजयी होने के बाद नगर निगम में ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। पार्टी नेता और पार्षदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मेयर डा. उमेश गौतम ने बताया की नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई गई। सपा पार्षदों के चले जाने के बाद छंगामल मौर्य को निर्विरोध चुन लिया गया।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव