बरेली: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि ने मनायी शिवरात्रि


उत्तर प्रदेश(बरेली):- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बरेली स्थित शाखा कार्यालय द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य मे शोभायात्रा व शिवरात्रि का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रम्हाकुमारी राजयोगिनी पाश्वती दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से ही शांति और सदभावना आज सकती है। संस्थान द्वारा सिखाये जा रहे राजयोग से चेतन आत्मा और परमात्मा शिव का ज्ञान मिलता है। ब्रह्माकुमारी रजनी ने कहा कि शिव कल्याणकारी हैं। देवों के देव महादेव हैं। वे विश्व की सभी आत्माओं के परमपिता हैं। प्रति वर्ष फागुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला शिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का यादगार पर्व है। बच्चों के द्वारा शिव महिमा के मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। ब्रह्मकुमारी नीता ने कार्यक्रम का संचालन किया।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव