शाहजहांपुर प्रभारी दर्जा राज्यमंत्री का हुआ जगह जगह स्वागत


शाहजहांपुर:-  खुटार नगर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में हुई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति, महेश योगी, शंकर सिंह भदौरिया, एवं मुनीश मिश्रा, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया इसी क्रम में दर्जा राम राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने चेयरमैन अनुपम शुक्ला को माला पहनाकर उनका अभिनन्दन स्वीकार किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मवीर प्रजापति दर्जा राज्य प्राप्त मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को अनदेखा नहीं किया जाता जाता सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी की जिम्मेदारी निभाए व सरकार की कार्य योजना व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता करें उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता का भारतीय जनता पार्टी की सूची में उनका नाम दर्ज है। और आपके द्वारा किया गया पार्टी हित मे किया गया कार्य पार्टी की निगाह में है।और सभी कार्यकर्ताओं की लिस्ट भारतीय जनता पार्टी के पास मौजूद है सभी कार्यकर्ता यह न सोचें कि उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को अनदेखा नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाये अगर किसी भी कार्यकर्ता कहीं पर कोई समस्या आती है तो वह मंडल अध्यक्ष देवनरायन मिश्रा या अन्य पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है। उसके दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने बहां पर पहुंचे फरियादियो की समस्या सुनी उसके बाद सभी अतिथि चेयरमैन अनुपम शुक्ला के आबास पर पहुंचे और बहां जलपान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देव नारायन मिश्रा, विनय मिश्रा, मुनीश तिवारी, अनुभव शुक्ला, सभासद मिलन मिश्रा, सभासद आशीष मिश्रा, विमल राठौर, अरुण सिंह, कैलाश मिश्रा, आनन्द मोहन मिश्रा,दीनदयाल मिश्रा, सुनील गुप्ता, नंदकिशोर, अखिलेश मिश्रा, राजश्री शुक्ला, डॉ राधेश्याम, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


तो वहीं शाहजहांपुर के ग्राम अकर्रा रसुलपुर में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को आवास चावी सौंपी इस अवसर पर भाजपा नेता रामू शर्मा ने मननीय मन्त्री को राम दरवार का चित्र देकर सम्मानित किया।


शाहजहांपुर ब्यूरो:- उदित शर्मा