संभल: रघुनाथ आश्रम ब्रह्मचर्य ट्रस्ट का हुआ चुनाव, तिरंगा परिवार बोला सब फर्जी


संभल:- चन्दौसी तहसील में  सीता आश्रम रोड स्थित रघुनाथ ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चुनाव पूर्ण निर्धारित एजेंडे के अनुसार सम्पन्न हो गया जिसमें पूर्व प्रधान सोमप्रकाश अग्रवाल को संरक्षक, अनिल कुमार सुपर प्रधान, अनूप कुमार अग्रवाल मन्त्री, सुनील कुमार अग्रवाल प्रबन्धक, अतुल कुमार कोषाध्यक्ष, जीवेन्दू कुमार उपप्रधान तथा उमेश चन्द्र को उपमन्त्री चुना गया। चुनाव अधिकारी देवकीनन्दन गोयल सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आये और एक बजे तक चली मीटिंग के उपरान्त पदाधिकारियों का मनोनयन तथा अनुमोदन कर लिया गया।


वहीं प्रथम पक्ष के विष्णु कुमार शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रघुनाथ ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट ने उक्त चुनाव को फर्जी करार दिया है और कहा कि बुधवार 27 नवम्बर को ट्रस्ट के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव पूर्णतया फर्जी है। ट्रस्ट के असल मालिक स्व0 पं0 हनुमान प्रसाद सिंह ने ट्रस्ट से सम्बन्धित सोसायटी का रजिस्टेªशन 27 जुलाई 1958 में कराया था जिसमें अध्यक्ष व ट्रस्टी समय पर बदलते रहे परन्तु सहमति के आधार पर मन्त्री पद स्व.पं. हनुमान सिंह प्रसाद के परिवार के पास ही आता रहा है और मौजूदा समय में राजकुमार शर्मा पुत्र स्व. राजेन्द्र कुमार शर्मा (तिरंगा) इस ट्रस्ट के चयनित व असल मन्त्री हैं। जब चुनाव समिति में मन्त्री ही नहीं तो फिर चुनाव कराने का क्या औचित्य है ? कहा कि वह इस फर्जीवाड़े विरूद्ध कोर्ट की शरण लेंगे।


संभल ब्यूरो:- सरफराज अंसारी