सम्भल: मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मुरादाबाद जा रहे सपाइयों को संभल पुलिस ने हिरासत में लिया


संभल:- मुरादाबाद में आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं व सपा जिलाध्यक्ष को सम्भल पुलिस ने लिया हिरासत में। 


हम आपको बतादे की मुरादाबाद में मुख्यमंत्री से मिलकर संभल की समस्याओं से अवगत कराने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर से निकलते ही हिरासत में ले लिया।


सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में मुरादाबाद जा रहे सपा कार्यकर्ता जैसे ही सरायतरीन से निकले वैसे ही पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। दर्जन भर से अधिक सपाइयों को पुलिस ने चौधरी सराय पुलिस चौकी पर लाकर रखा। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम ने सपा कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद से रवाना होने तक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ही रखने का निर्णय लिया गया है।और मुख्यमंत्री के जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।




संभल ब्यूरो:- सरफराज अंसारी