सम्भल: भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहा, भाजपा पालिका अध्यक्ष ने पार्क में डलवाया ताला,दूर से ही पुष्प फेंक किया नमन


सम्भल:- जनपद सम्भल के भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर डालनी चाही माला पर भाजपा पालिका अध्यक्ष ने पार्क में डलवा दिया ताला,दूर से ही पुष्प फेंक कर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन


जहां एक तरफ भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर विवादों में आ गई वही सम्भल से भाजपा जिलाध्यक्ष महात्मा गांधी के प्रति अपना गांधी प्रेम दर्शाने के लिए गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे तो भाजपा पालिका अध्यक्ष इंदु रानी ने पार्क में ताला लगाकर बंद करवा दिया जिसके बाद भाजपा नेताओं के पसीने छूटने लगे,वही थक हार कर लोहे जालो से कूदकर समर्थक पार्क के अंदर प्रतिमा तक पहुचने लगे पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंदर नही पहुँच पाए आखिर में थक हार कर जिलाध्यक्ष ने दूर से फूल मालाएं फेंक कर गांधी जी का माल्यार्पण कर दिया।


सम्भल में भारतीय जनता पार्टी से चुन कर आए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत! बीजेपी जिलाध्यक्ष ने लग्जरी कार में बैठ कर किया रोड शो, रोड शो के दौरान रास्ते में जब पड़ा गाँधी पार्क तो जिलाध्यक्ष ने जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर फूलों का हार पहना कर नमन करना चाहा तो बीजेपी पार्टी से ही नगर पालिका अध्यक्षा ने पहले से ही लगवाया गाँधी पार्क में ताला, कार्यकर्ताओ ने पार्क के चारो तरफ लोहे के नुकीले भालो पर चढ़ कर पार्क के अंदर जाकर पार्क खोलने की की कोशिश मगर ताला नहीं खुलने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने लकड़ी के स्टूल पर खड़े होकर पार्क के बाहर से ही फेंके महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर फूल, गाँधी जी को किया नमन, कार्यकर्ताओ ने पुरे शहर में डीजे बजाकर पटाखे की लड़ियाँ छोड़कर मनाया जश्न।


संभल ब्यूरो:- सरफराज अंसारी