निगमीकरण के मामले में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी करेंगे विरोध प्रदर्शन


रायबरेली:- निगमीकरण के विरोध में आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज के कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। बघेल काम्प्लेक्स में आहूत बैठक के दौरान ऐहार के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल ने कहा कि यदि कारखाने का निगमीकरण किया गया तो वह न्यायालय जाने से पीछे नही हटेंगे। उन्होंने कहा कि कारखाने में ताला बंदी करने के साथ ही सर्किल रेट से छह गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसान सड़क जाम करने से लेकर रेल रोकने तक को मजबूर होगा। जिला पंचायत सदस्य इस्माइल भुट्टो ने कहा कि आरेडिका का उत्पादन विश्व स्तर पर सबसे अच्छा है। अन्य कारखानों की अपेक्षा कम दामों पर बेहतर गुणवत्ता वाले कोच यहां बनाए जा रहे हैं। इसके बाद भी रेल मंत्रालय पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कारखाने का निगमीकरण करने पर तुला हुआ है। जिला पंचायत सदस्य भानू सिंह, प्रधान खरगापुर उमेश, शैलू सिंह, शिवेंद्र सिंह, सधन शुक्ला, पं.झिलमिल जी महाराज, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा,विनोद प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र मिश्रा, रामनरेश सिंह, पियूष वाजपेई, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप वाजपेई आदि ने भी कहा कि क्षेत्र के लोग आरेडिका कर्मचारियों के साथ हैं। जरूरत पड़ी तो हजारां की संख्या में किसान सड़कों पर उतरकर उनका साथ देगा।किसी भी दशा में निगमीकरण को बार्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर कारखाना बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नैब सिंह समेत सुशील गुप्ता, रितुराज शुक्ला, हरिकेश, रामबरन, आदर्श सिंह बघेल, तेजपाल, गिरिराज सैनी, विनोद, अनुपम मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई