मुज़फ्फरनगर: बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया संविधान दिवस, केक काट एक दूसरे को दी संविधान दिवस की बधाई


मुज़फ्फरनगर:- भीम आर्मी एकता मिशन के द्वारा अल्मासपुर स्तिथ पंचायती घर मे संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरन संविधान दिवस पर केक काटने के पश्चात भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने एक दूसरे को संविधान दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक जयसिंह प्रधान ने बताया कि आज हमारे लिए बड़ा ही खुशी का दिन है क्योकि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था जो भीम साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के द्वारा तैय्यार किया गया था। भीम साहब के द्वारा तैय्यार किया गया संविधान हमारे पूरे भारत वर्ष में माना जाता है, ओर हम सभी को संविधान की इज्जत करनी चाहिए। क्योंकि हमारे संविधान में हम सब एक है किसी के लिए भी कोई अलग जगह नही है। कार्यक्रम के दौरान आए हुए वक्ताओं ने बताया कि संविधान क्या है, ओर इस संविधान के लिए हमारी क्या जिम्मेदारी है, ओर हमे किस तरह लोगो को अपने इस संविधान के बारे में जागरूक करना है। संविधान में हमारे क्या मूल अधिकार है, इन सभी बातों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम में आए हुए मुख्यातिथियों का कार्यक्रम संयोजक के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।



मुजफ्फरनगर:- डॉ0 फल कुमार पँवार