यमुना सिर्फ एक नदी नही बल्कि हमारी संस्कृति है, हमारी अमूल्य धरोहर है, हमारी जीवन रेखा भी है, जाने अनोखे रहस्य 


अब यमुना को भी माँ गंगा की तरह ही पूरा सम्मान मिलना चाहिये - डॉ आशीष त्रिपाठी


यमुना एक शाम पर्यावरण के नाम कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने दिया जनपद इटावा को पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश।


इटावा:- जनपद इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में यमुना एक शाम पर्यावरण संरक्षण के नाम थीम पर एक बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी सभी ने प्रशंशा की। जिसके संयोजक मिक्स राईज़र ग्रुप के डायरेक्टर सत्यम कुलश्रेष्ठ रहेl 


विशेष बात यह रही कि, यह कार्यक्रम इटावा प्रदर्शनी महोत्सव में पहली बार आयोजित किया गया था जिसमें विशेष पर्यावरण वेशभूषा, नृत्य, नाटक, गीत, पर्यावरण संरक्षण के प्रस्ताव शामिल रहे l


कार्यक्रम का शुभारंभ टिक टॉक मिलियन स्टार सूजल जैन, प्रबर्ध बटवाल, युवा भाजपा नेता प्रिंस गुप्ता, मिस्टर हरियाणा रोहित सिंह,पर्यावरणविद, वन्यजीव विशेषज्ञ, सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी, बायोलॉजी शिक्षक आनंद मित्तल, शिक्षिका शाजिया अहमद एवं मिक्स राईज़र ग्रुप के संस्थापक सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ कियाl कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ शारदे की स्तुति एवं पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम में इटावा जिले के सैकड़ो प्रतियोगियों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनता को दियाl


नाटक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अर्चना मेमोरियल प्रथम  ज्ञान स्थली द्वितीय, डिवाइन लाइट तृतीय जूनियर वर्ग में रॉक एंड रोल अकैडमी प्रथम, जी.सी. जीनियस द्वितीय, रेडवुड ग्लोबल स्कूल तृतीय रहेl समूह नृत्य प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डिवाइन लाइट प्रथम, पुलिस मॉर्डन स्कूल  द्वितीय, रॉक एंड रोल अकादमी तृतीय, बालक वर्ग में रॉक एंड रोल अकैडमी प्रथम, डॉ. लोहिया स्कूल द्वितीय, बाल बिहारी स्कूल तृतीय रहेl वॉक विद एनवायरनमेंट प्रतियोगिता में दीपिका यादव, मृगांक सिंह प्रथम, अभिनव राजपूत, लवी यादव द्वितीय, मयंक प्रकाश, गायत्री यादव तृतीय रहे।


छात्रों के कई प्रस्ताव हुए शामिल
कार्यक्रम में छात्रों ने दो विशेष प्रस्ताव भी रखे जिसमे पहला इटावा महोत्सव के सभी पंडाल कार्यक्रमों में आवेदन के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को एक पौधा लगाना अनिवार्य करना एवं सभी कार्यक्रमों के उद्घाटन समारोह में 51 पौधे रोपित करने का प्रस्ताव भी रखा गया l


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंस गुप्ता ने प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। मंच पर पेड़ के कॉस्ट्यूम में आई ढाई वर्ष की नन्ही सुहानी पटेल आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों को सम्बोधित करते हुये ओशन महासचिव पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी ने कहा कि आज मंच पर इन बच्चो की अनोखी प्रस्तुतियां सबके मन को छू गई विशेष रूप से मानव और वन्यजीवों में द्वंद विषय पर प्रस्तुति बेहद ही अनोखी व प्रशंशनीय थी। इटावा का यह मंच इन नन्हें बच्चों की प्रतिभा निखारने और पर्यावरण संरक्षण की जनता को संदेश देने की इस मुहिम को भविष्य में और भी गति अवश्य ही प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि, अब से इटावा के घर घर से संस्था ओशन और मिक्सराइजर ग्रुप  मिलकर भविष्य के पर्यावरण मित्र व जल मित्र तैयार करेंगे ।उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि, यमुना को भी माँ गंगा की तरह ही पूरा सम्मान मिलना ही चाहिये। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षक आनंद मित्तल ने कहा की, इस कार्यक्रम से बच्चो ने जो आज पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है वह काबिले तारीफ है। हम सबको अब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिये अपने समूहिक प्रयास करने ही होंगे।


कार्यक्रम में पर्यावरण बच्चों की अनोखी वेशभूषा रही आकर्षण का विशेष केंद्र
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देने वाली सैकड़ो वेशभूषाये नन्हें पर्यावरण मित्र बच्चों की कैटवॉक के साथ प्रदर्शित की गई जिसमें वृक्ष बचाओ, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, वृक्षारोपण, पॉलिथीन मुक्त भारत आदि वेशभूषा प्रमुख रही। डायरेक्टर सत्यम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि, मुझे खुशी है कि,मेरे इस कार्यक्रम के आयोजन को पूरा  करने में मुझे कुछ कठिनाइयां अवश्य आई लेकिन में अपनी इच्छाशक्ति आप सभी के सहयोग व शुभकामनाओं से इसे मूर्तरूप देने में पूर्णतया सफल रहा। जिसके लिये मे सभी अतिथियों का आभार प्रकट करता हूँ।


इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम कराने का मेरा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करना मात्र ही था जिससे की,पर्यावरण संरक्षण का संदेश हमारी नई युवा पीढ़ी तक अवश्य ही पहुंच सकेl अंत मे उन्होंने सभी विजेताओं व अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया।


कार्यक्रम में यमुना पर्यावरण गीत की लांचिंग हुई
कार्यक्रम में यमुना पर्यावरण संरक्षण गीत की लांचिंग भी की गई जिसे आध्यात्मिक गुरु गायिका शिवानी कृष्ण शुक्ल ने प्रस्तुत किया, यह गीत सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढावा देगाl


कार्यक्रम में मिस्टर यू पी उज्ज्वल कुशवाहा, अमन मिश्रा, प्रशांत यादव, तनिष् सक्सेना, असित कुलश्रेष्ठ,निखिल अवस्थी, शुभम यादव, साहिल, दीपक अग्निहोत्री आदि का विशेष योगदान रहाl


इटावा ब्यूरो:- डॉ आशीष त्रिपाठी