मनचले को बलरई पुलिस ने दबोचा


 


इटावा/बलरई:- थाना क्षेत्र के बलरई पुल रोड से अंग्रेजी शराब ठेका रोड के पास से एक मनचले युवक को पुलिस ने लड़कियों से अश्लील हरकते करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


बलरई में थाना उपनिरीक्षक  पुष्पेंद्र कुमार ने अपने हमराही सुल्तान सिंह व महिला कॉन्स्टेबल निधी पाल के साथ क्षेत्र में एन्टी रोमियों का चेंकिंग अभियान चला रहे थे तभी सुनील कुशवाह पुत्र रामदुलारे उम्र 25 वर्ष निवासी नगलाखंगर थाना नगलाखंगर जिला फिरोजाबाद जो बलरई नहर पुल के पास स्थित खेतों पर काम करने वाली महिलाओं और स्कूल आना जाने वाली लड़कियों व बाजार जाने वाली महिलाओं से छीटाकशी कर रहा था तभी एन्टी रोमियों अभियान चला रहे थे उसी दौरान किसी महिला ने महिला कांस्टेबल को सूचना दी।सूचना के कुछ समय बाद पुलिस ने उसे बलरई पुल चौराहे से दबोचलिया और न्यायालय में पेश किया।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक