इटावा/जसवंतनगर:- उतर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष / जनपद न्यायाधीश माननीय दिलीप सिंह यादव के दिशा निर्देशन में आज विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन जसवन्तनगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित किया गया जिसमें अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जनपद न्यायधीश ने कहा कि सभी महिलाओं को उनके मूल अधिकारों व उनकी आत्मसुरक्षा के संदर्भ में विधिक जानकारी होनी ही चाहिये, इस प्रयोजन से ही आज यह विधिक शिविर आयोजित भी किया जा रहा है। पूर्णकालिक सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा नूतन कुमारी ने शिविर में छात्राओ को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि आज के इस महिला शाशक्तिकरण के दौर में अब महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के 1090 महिला हेल्पलाइन के साथ ही डायल 100 से सम्पर्क करना चाहिये उन्होंने इन सेवाओं की जानकारी विस्तार से देते हुये बताया कि,उक्त दोनो ही नम्बरो पर कॉल करने पर शिकायतकर्ता की पहचान भी गुप्त रखी जाती है। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में तहसीलदार जसवंतनगर रामानुज, प्रधानाचार्या प्रज्ञा देवी ने अपने विचार व्यक्त किये। समाजसेवी राजीव कुमार गुप्ता, ब्रजेश यादव अवधेश कुमार, ऋषि कुमार ,लालमन व स्टाफ की अन्य अध्यापिकाएं एवं कई छात्राये उक्त शिविर में उपस्थित रही।
रिपोर्टर:- डॉ आशीष त्रिपाठी