बदायूं:- बदायूँ गौरव क्लब, शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार विश्वप्रसिध्द शख्सियत शकील बदायूँनी की जयंतीधूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्काउट भवन में आयोजित किया गया।
बदायूँ गौरव महोत्सव एवं शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के विशेष सत्र का उदघाटन मुख्य अथिति सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विशिष्ट अथिति महेश चंद्र सक्सेना एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने संयुक्त रूप से लाल फीता काटकर कर किया ।इसके उपरांत समस्त अतिथियों ने शकील बदायूँनी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। मुख्य अथिति सदर विधायक ने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब द्वारा जनपद में प्रथम बार शकील बदायूँनी का जन्मदिवस इतनी धूमधाम से मनाया गया है। बदायूँ के युवाओं को शकील बदायूँनी से प्रेरणा लेकर जनपद के नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। जिलाध्यक्ष भाजपा हरीश शाक्य ने कहा कि शकील बदायूँनी ने जनपद के नाम को सम्पूर्ण विश्व मे पहचान दिलाई है।
शकील बदायूँनी जैसी हस्ती ने बदायूँ में जन्म लेकर जनपद को कृतार्थ किया है। विशिष्ट अथिति महेश सक्सेना चंद्र सक्सेना ने कहा कि शकील बदायूँनी के गीत गजल आम जनमानस से जुड़े हुए हैं, शकील बदायूँनी इस दुनिया मे नही है लेकिन उनके लिखे गीत और शायरी हमेशा इस दुनिया मे मौजूद रहेगें। शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि जनपद में शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव क्लब बच्चों को मंच प्रदान कर उनके अंदर के हुनर को तराश रहा है। उन्होंने कहा कि शकील बदायूँनी जैसी शख्सियत कई सालों में एक बार जन्म लेती है। कार्यक्रम में 300 से अधिक बच्चों ने देर रात तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शकील बदायूँनी पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम सत्र में किया गया। नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन द्वितीय सत्र में किया गया। निर्णायक मंडल में नवीन सक्सेना, मुज्तबा हसन निसार, रजा खान, पूनम सक्सेना, फहीम सैफी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अथितियों द्वारा बच्चों को शकील बदायूँनी जयंती पर मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर असरार अहमद बदायूँनी, सचिन सूर्यवंशी, अरशद अल्वी, हरीश सक्सेना, आज़ाद सक्सेना, करुणेश राठौड़, सतेंद्र यादव, विभांशु दत्त, निशांत पाठक, रफत खान, हिमांशु गुप्ता, कौशल राठौड, ऋतुराज खुसारिया, शिवम शर्मा, डॉ एस कुमार, जयवीर चंद्रवंशी, शाजेब हसन, पीयूष शर्मा, गौरव पाठक, दिनेश शर्मा, अंजली मिश्रा, सिम्मी नाजिर, अमित दीक्षित, असरार खान, रितेश उपाध्यय सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जमशेद एवं करुणेश राठौड द्वारा किया गया।
रिपोर्टर:- बृजमोहन यादव