सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे लगा वर्षों पुराना नीम का पेड़ गिरा


 


प्रयागराज:- अचानक टूट कर सड़क पर आ रही गाड़ियों के ऊपर गिर गया। जिसमे तीन कार सहित दो मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यही रही कि कोई भी व्यक्ति हादसे का शिकार नही हो पाया उनको सुरक्षित निकाल लिया गया , यह बड़ा हादसा होते -होते टल गया।


मामला सिविल लाइंस इलाके का है जहा पर वर्षों पुराना नीम का पेड़ अचानक धरासाई हो गया। जिस समय पेड़ गिरा वहाँ से तीन गाड़िया एक साथ गुजर रही थी। आचनक नीम का पेड़ उस गाड़ियों पर गिरा और गाड़िया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी गनीमत यही रही कि गाड़ियों में बैठे लोगों को सकुशल निकाल लिया गया नही तो एक बड़े हादसे के शिकार हो जाते। हलाकि की वहाँ मवजूद लोगो ने इसी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। नगर निगम कर्मचारी मौके पर पहुच कर पेड़ को सड़क से हटवाने की कवायद शुरू कर दिया।


रिपोर्टर:- संगीता शर्मा