पौधरोपण कर मेडिकल कालेज में मनाया गया वन उत्सव


शाहजहाँपुर:- शाहजहाँपुर सहित आजकल पूरा देश वन महोत्सव के रंग में रंगा हुआ है|जहाँ देखो,जिसे भी देखो वो पौधे लगा रहा है| ऐसा प्रतीत होता है| जैसे मेले की धूम मची हुई है|साथ ही हमारे देश के लोगों की,यही खूबी है|कि यहां की मिट्टी हम सबको इस देश के प्रति महान बनाती है|वैसे तो इस महोत्सव में सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं| इसी क्रम में आज शाहजहांपुर के ए0एस0एम0सी0 मेडिकल कॉलेज परिसर में वन महोत्सव के अन्तिम दिन सारे मेडिकल कॉलेज परिवार व शहर के सभी जूझरू नागरिकों के साथ मिल कर पौधारोपण किया गया इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर अभय सिन्हा ने कहा कि “पौधा रोपण एक सबसे अच्छा सबसे बड़ा योगदान है| क्लाइमट क्राइसिस को मैनेज करने का” और सभी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाए जिससे अपने शहर को बीमारी प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ ही एक मात्र विकल्प है|जो हम सबको एक अच्छा वातावरण दे सकता है|इस मौके पर मेडिकल कालेज के समस्त स्टाफ ने वन महोत्स्व के मौके पर वृक्षारोपण में अपना अपना योगदान दिया|


रिपोर्टर:- उदित शर्मा