मुख्यमंत्री के आदेशों पर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ


 


पीलीभीत:- मुख्यमंत्री जी के आदेशों के क्रम में जनपद में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा आर्य कन्या इण्टर काॅलेज पीलीभीत से किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' जागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान द्वारा बालिकाओं हेल्प लाइन नम्बर 1090, 181 व 100 की जानकारी दी गई और असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल काॅल कर सूचना दी जा सकती है और पुलिस तत्काल आपकी सहायता हेतु पहुंचेगी।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पीलीभीत द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ साथ आत्मरक्षा के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई तथा बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि आप निडर होकर कार्य करें। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी के साथ साथ सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पाठक द्वारा 181 के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाला, संरक्षण अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पाठक, 181 महिला हेल्प लाइन टीम व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।


रिपोर्टर:- हिमांशु प्रताप सिंह