कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर सहारनपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।


 


सहारनपुर:-  सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सोनभद्र जाते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस के सहारनपुर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सहारनपुर के कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन।


जिला अध्यक्ष शशि वालिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर की नारेबाजी।कांग्रेस पार्टी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष शशि वालिया ने बताया कि आज सुबह कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ित व्यक्तियों से परिजनों से मिलने के लिए सोनभद्र जा रही थी। जिन्हें असंवैधानिक तरीके से शासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया।


इस घटना को देखते हुए सहारनपुर में नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों में रोष है व हमें जानना है कि उन्हें किस कानून व किस अपराध के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।


उत्तर प्रदेश सरकार कह रही है कि उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा प्रदान की गई है लेकिन यह सब झूठ है। उत्तर प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि उन्होंने हमारी राष्ट्रीय महासचिव को किस अपराध में गिरफ्तार किया है और अगर सुरक्षा की बात है तो उनके पास अपनी सुरक्षा के लिए पहले से कमांडो मिले हुए हैं।


उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ और ज्यादा सुरक्षा बढ़ा सकती थी हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार उनसे माफी मांगे व राज्यपाल से हमारी मांग है कि ऐसी सरकार को निरस्त किया जाए।


यदि प्रियंका गांधी वाड्रा जी को उत्तर प्रदेश सरकार ने नहीं छोड़ा तो हम सहारनपुर में धरना प्रदर्शन करेंगे व पुतले फूकेंगे।


रिपोर्टर:- जोगेन्दर कल्याण