वृंदावन:- वृन्दावन स्थित केशीघाट पर यमुना में 4 युवक नहाने के दौरान यमुना में डूब गए। जिनमें से तीन लोगों को गोताखोरों की मदद से यमुना से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मय पुलिसबल के थाना वृंदावन प्रभारी संजीव कुमार दुबे भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाले गये युवकों के नाम मन्नू, सद्दाम, आकिब, बताए गये हैं। वहीं वृन्दावन प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे चार लोगों की जमुना में डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोरों ने भरकस प्रयास के बाद तीन लोगों को सुरक्षित यमुना नदी से बाहर निकाल लिया है। जबकि 1 लालू नामक युवक का अभी कोई पता नहीं है।
रिपोर्टर- विकास अग्रवाल