योगा के शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पीपल पौधा लगाकर किया वृक्षारोपण
योग से होगा देश निरोग- केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
प्रयागराज:- योग दिवस पर पूरी दुनिया मे योग किया जा रहा है। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश एवं भारत के कोने-कोने मे लोग योग कर रहे है। 21 जून योग को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता दिये जाने के बाद से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है, तथा विभिन्न क्षेत्रों मे योग गुरू लोगो को योगा करवा रहे हैं, तथा उन्हें रोगो से राहत दिलाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। उक्त बातें शुक्रवार को प्रयागराज मे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पांचवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योग कर रहे हजारों लोगो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर लोग अपने रोगो से मुक्ति पा रहे है, अनेक प्रतिभाशाली योग गुरू अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है, योग के आधार पर देश निरोग होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर प्रयास कर रही है। यह योग कार्यक्रम सरकार के साथ-साथ सभी लोगो तथा समाज के हर व्यक्ति का है। योग रोजगार से जुड़े इसके लिए सरकार द्वारा बड़े कदम उठाये गये है। योग एक बड़े त्यौहार के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप मे मनाया जाता है। उन्होंने सबका आवाहन किया और कहा कि योग के कार्यक्रम को किसी दल या किसी पार्टी का नही बल्कि समाज के हित का कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम में हर किसी की भागीदारी हो, जिससे योग के माध्यम देश को निरोग बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री पांचवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पूरी दुनिया, देश एवं प्रयागराज में योग करने वाले लोगो को शुभकानायें दी। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में योग करने के बाद कहा, कि कुछ कार्यक्रम न तो किसी दल के होते न किसी सरकार के होते है बल्कि 130 करोड़ देश की जनता के होते है और यह विश्व योग दिवस उसी का हिस्सा है तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत उसी का एक स्वरूप है। भारत ही नही पूरे विश्व में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकी।
उप मुख्यमंत्री प्रयागराज भ्रमण के दौरान विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रयाग संगीत समिति तथा मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में योगाभ्यास किया। मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में लगभग 6000 से अधिक लोगो ने विश्व योग दिवस पर प्रतिभाग कर योग किया। योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 48 सरकारी विभाग/संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस बार पूरे मैदान को आठ सेक्टरों में बांटा गया तथा आठो सेक्टरों ऋषियों के नाम पर रखा गया जिसमें महर्षि पंतजलि, गुरू गोरक्षनाथ, महर्षि अगस्त्य, महर्षि घेरन्ड, महर्षि अष्टावक्र, महर्षि पाराशर, महर्षि व्यास तथा महर्षि वशिष्ठ कुल आठ ऋषियों पर आठ सेक्टर बनाये गये थे। अन्त में योग दिवस मे सहयोग करने वाली संस्था तथा सम्बन्धित व्यक्तियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री के साथ मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, एडीजी एसएन साबत, जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचन्द्र गोस्वामी, एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा, सीडीओ अरविन्द सिंह, एडीएम सिटी अशोक कनौजिया सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने योग किया।
उप मुख्यमंत्री इसके बाद सरस्वती हाईटैक सिटी के पास चल रहे वृक्षारोपण किया तथा पीपल का पौधा रोपित किया। उन्होंने पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर्बल पौधे रोपित किये जायें तथा इस सड़क को हर्बल रोड नाम भी दिया जाय। उन्होंने कहा कि लगाये जा रहे पोधों की देखभाल एवं सुऱक्षा के लिए स्थानीय लोगो को भी पौधोरोपण कार्यक्रम सम्मिलित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।
रिपोर्टर:- संगीता शर्मा