इटावा/जसवंतनगर:- छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक स्वतंत्रता सैनानी का पुत्र था। नगर क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरा निवासी 52 वर्षीय महेश चंद्र जैन पुत्र लखमी चंद्र जैन स्वतन्त्रता सैनानी का पुत्र था वह रविवार को सुबह अपने मकान की छत पर किसी कार्य को गया तो उसी दौरान उनका पैर फिसलने से सन्तुलन बिगड़ गया औऱ वह छत के जाल से नीचे गिर गया और घायल हो गया। घबराए परिजनों द्वारा उसे पहले स्थानीय सिविल अस्पताल बाद सैफ़ई पीजीआई ले आये तो हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा को रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रविवार देर शाम महेश ने दम तोड़ गया। मृतक अपने पीछे पत्नी डॉली जैन सहित तीन बेटियां व एक 9 वर्षीय पुत्र आंशू को रोते बिलखते छोड़ गया। स्वतंत्रता सेनानी के समजसेवी पुत्र महेश की मौत से इलाके में मातम छाया हुआ है।
रिपोर्टर:-सुबोध पाठक