निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित


 


लखीमपुर खीरी:- गुरूवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेंश्वर लू अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी पहुचें। जहां जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने उनके जनपद आगमन पर उनका स्वागत किया।


इसके उपरान्त कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल0वेंकटेश्वर लू ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 से जुडे समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रशेटेशन के माध्यम से निर्वाचन के समय की गतिविधियों को प्रस्तुत किया। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के समय सुरक्षा संबंधी की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन ने निर्वाचन के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गयी विशेष सुविधा से अवगत कराया।


इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल0 वेंकटेश्वर लू ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह-प्रथम, अपर पुलिस अधीक्षक धनश्याम चैरसिया, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं समस्त प्रभारी अधिकारी समेत कुल 100 अधिकारियों /कर्मचारियो को निर्वाचन के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत 28-खीरी ,29-धौरहरा एवं 138-निघासन उप निर्वाचन के स्वतंत्र, सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने और दोनो चरणों मे बेहतर मतदान प्रतिशत हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की सराहना की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने किया।


रिपोर्टर:- अभिषेक कुमार