नगरपालिका अध्यक्ष ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण


 


इटावा/जसवंतनगर:- नगरपालिका अध्यक्ष ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नगर क्षेत्र में नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं वार्डों में छोटी नालियों और बड़े नालों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण भी शुरू होगा।


शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार जौली ने अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव के साथ सफाई और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस बार छिमारा मार्ग नगर पालिका क्षेत्र को बरसात में होने वाले वाले जलभराव निजात मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में नालों की सफाई चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बस स्टैंड, छिमारा व कमला वाटिका मार्ग, सिद्धार्थ नगर आदि स्थानों पर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। छिमारा मार्ग में नाले दीवर टूटी हुई थी। जिसके कारण बरसात में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुसता था। नगर पालिका अध्यक्ष नाले पर कंक्रीट की सुरक्षा दीवार व नाले के निर्माण बाद बड़े नाले की जेसीबी से सफाई की जा रही है। उन्होंने सफाई इंचार्ज राधा रमण यादव व रामसिया से नगर में भी नालों की सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं सभी वार्डों में टूटी नालियों की मरम्मत और छोटी नालियों के निर्माण भी जल्द शुरू करने के लिए कहा गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री जौली ने बताया कि बरसात से पूर्व नालों की सफाई, नाली और सुाक्षा निर्माण का काम पूरा लिया जाएगा। इस बार लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पडे़गा। इस अवसर पर बैकुंठ नाथ पांडे, केशव यादव, दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक