भाजपा युवा मोर्चा का प्रचण्ड विजयोत्सव कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आगरा में हुआ


 


अलीगढ़:- इस लोकसभा चुनाव में हुई भाजपा की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवा मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन समारोह में जिलाध्यक्षों के साथ उनके महामंत्रियों को भी बुलाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सभी जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।


बदायूँ से अनुज माहेश्वरी का अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अनुज माहेश्वरी की विशेष जमकर सराहना करते हुए कहा कि अनुज व उनकी टीम ने इस चुनाव में जो मेहनत की है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य जी ने समाजवादी के गढ़ माने जाने वाले बदायूं में इतिहास रचते हुए एक बड़ी जीत हासिल की ,जिसका बहुत श्रेय युवा मोर्चा को जाता है। बदायूँ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी द्वारा बदायूँ आने का निमंत्रण स्वीकार करते हुए श्री यदुवंश जी ने कहा की शीघ्र ही बदायूँ आकर वो स्वयं सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देंगे।।इस कार्यक्रम में बदायूँ से जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री अगरवीर गुर्जर व सहसवान नगर अध्यक्ष निशांत सक्सेना रहे।


रिपोर्टर:- बृजमोहन यादव